Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

उठो ,जागो और आगे बढ़ो,सामना करो ,परीक्षा उसी की होती है, जो परीक्षा देने लायक होता है !, ईश्वर भी उसी को परखता है, जो मजबूत होता है ! – महेंद्र जैन

By
On:

खबरवाणी

उठो ,जागो और आगे बढ़ो,सामना करो ,परीक्षा उसी की होती है, जो परीक्षा देने लायक होता है !, ईश्वर भी उसी को परखता है, जो मजबूत होता है ! – महेंद्र जैन

बुरहानपुर नि.प्र. – जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी जन जागृति संस्था जिला बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र वर्मा के निर्देशन एवं सिविल सर्जन अधीक्षक जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में जीजा माता शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय जिला बुरहानपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या रोकथाम तथा सोशल मीडिया एवं नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोविशेषज्ञ डॉ. नयन मालवीय ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व ,मानसिक समस्या के लक्षण एवं जांच ,उपचार ,निदान एवं समस्या होने पर टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं मनहित ऐप के माध्यम से तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी से सदन को अवगत कराया !
जन जागृति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की जीवन में आने वाले तनाव एवं उतार-चढ़ाव से निराश न होवे और आत्महत्या जैसे कदमों से दूर रहने का संदेश दिया । श्री जैन ने कहा की उठो ,जागो और आगे बढ़ो,सामना करो ,परीक्षा उसी की होती है, जो उसके लायक होता है !, ईश्वर भी उसी को परखता है, जो मजबूत होता है ! परिस्थितियों का डटकर सामना करें l जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर की अध्यक्ष एवं रिटायर्ड आयुष अधिकारी डॉ. किरण ठाकुर ने योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को तनाव प्रबंधन का प्रभावी उपाय बताया और कहा की जीवन में स्वस्थ्य रहने के लिए अच्छा खान पान एवं खुशहाल जीवन व्यतीत करना आवश्यक है l
कार्यशाला को संबोधित करते हुए नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड (मनकक्ष प्रभारी) ने काउंसलिंग सेल की उपयोगिता एवं (मित्रम) की भूमिका पर विशेष जानकारी से सदन को अवगत कराया l कार्यक्रम के अंतर्गत आत्महत्या रोकथाम विषय पर शॉर्ट फिल्म के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायक संदेश दिया गया । साथ ही सभी छात्र-छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने एवं आत्महत्या रोकथाम हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समर्थन एवं जागरूकता बढ़ाना, जीवन के महत्व को समझाना एवं आत्महत्या रोकथाम में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. दीपक शाह, उपप्राचार्य किशोर तलवानी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News