जिस स्कूल में बनाया खरीदी केंद्र वहां पर चालू है बच्चों की परीक्षा
Genhu Kharidi – आठनेर – मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू करने के आदेश जारी करने के बावजूद आज तक आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सहकारिता समिति सातनेर में गेहूं खरीदी को लेकर रूचि नहीं दिखाई दे रही है।
चालू है बच्चों की परीक्षा | Genhu Kharidi
जिस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समिति द्वारा खरीदी सेन्टर बनाया गया परन्तु वहां बच्चों की परीक्षा चालू है ऐसे में वहां गेहूं तूलाई करना मुश्किल है। सहकारिता समिति द्वारा स्कूल परिसर छोड़कर अभी तक अन्य जगह का चयन नहीं किया गया और नहीं किसानों को खरीदी के लिए मैसेज दिए जा रहे हैं।
- Also Read – Arjun Ped Ki Kheti – इस पेड़ की खेती करके किसान हो रहे मालामाल, विदेशों से भी आ रही डिमांड
ऐसे में असमंजस में उलझे किसान या तो मंडी जा रहे और कुछ किसान व्यापारियों को अवने पवने दामों में अपनी उपज देने को मजबूर हो रहे हैं।
शुरू नहीं की खरीदी | Genhu Kharidi
किसानों से मिली जानकारी के अनुसार ऋण वसुली अवधि का समय 30 अप्रैल है और आज तक समिति द्वारा गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू नहीं की है। ऐसे में किसानों को सहकारिता समिति से लिए लोन को चुकाने में दिक्कतें आ रही है।
बताया जा रहा है कि समिति में लगभग 300 से अधिक किसानों द्वारा पंजीयन किए हैं जो विगत वर्ष से कम है लेकिन इसके बावजूद समिति द्वारा किसानों कि गेहूं खरीदी शुरू नहीं करना अपने आप में लापरवाही उजागर कर रही है। ऐसे में अब प्रसासन और सहकारिता समिति के प्रति किसानों के मन में आक्रोश पनप रहा है।





