Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

5 कुण्डीय गायत्री यज्ञ कर मनाई गायत्री जयंती,निःशुल्क हुए संस्कार

By
On:

खबरवाणी

5 कुण्डीय गायत्री यज्ञ कर मनाई गायत्री जयंती,निःशुल्क हुए संस्कार

मुलताई। नगर के गायत्री शक्ति पीठ में मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार मुलताई द्वारा गायत्री जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सामूहिक रूप से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के भाई बहनों ने उपस्थित होकर राष्ट्र को विकसित और सशक्त बनाने के लिए गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां समर्पित की। गौरतलब हैं गायत्री जयंती के दिन ही परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का महाप्रयाण दिवस भी मनाया जाता है,वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शाखा मुलताई के व्यवस्थापक रामचन्द्र गायकवाड़ ने पूज्य गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने,एवं उनके कार्यों को निरंतर गति देने हेतु नियमित कम से कम दो घंटे का समयदान ,नियमित अंशदान करने सभी से आग्रह किया । वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अनुयाज के क्रम में गायत्री जयंती पर्व से सवा लाख गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान साधना करने का भाई बहनों ने संकल्प लिया।महायज्ञ में गुरुदीक्षा,पुंसवन, मुंडन,संस्कार निःशुल्क सम्पन्न कराए गए,यज्ञ की पूर्णाहुति एवं समापन के बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News