खबरवाणी
खबर लगते ही बंद हुआ जुआ, जुआ चालु करने के लिए देख रहा है दूसरा स्थान
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम खडकी पांढरी में चल रहे जुआ फड़ के संबंध में समाचार पत्र में प्रमुखता से खबर प्रकाशन होगा की खबर जुआ संचालक को सोमवार की शाम को मिलने के बाद सोमवार रात में जुआ घर अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया । सुत्रो के अनुसार जुआ घर संचालक एवं सफेद पोश जनप्रतिनिधि लगातार थाने में पदस्थ गुप्तचरो से संपर्क में है। थाने में प्लांट गुप्तचरों द्वारा अवैध गतिविधिया करने वाले लोगो को सूचना दी जाती है जिसके बाद इस प्रकार के कार्य करने वाले लोग कुछ समय के लिए अपने अवैध कार्यो को रोक देते है। खडकी पांढरी के जुए में भी ऐसा ही कुछ दिख रहा है। हमारे संवाददाता द्वारा इस जुए फड़ की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई जिसके बाद पुलिस द्वारा इस संबध में कार्रवाई की तैयारी की गई लेकिन जुआ फड़ संचालक को खबर लगते ही जुआ संचालक द्वारा कार्य बंद कर दिया गया । इस संबध में हमारे संवाददाता द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिवकुमार सिहं से बात की गई तो उन्होने बताया कि मौके पुलिस द्वारा पहुचकर कार्रवाई की गई थी लेकिन मौके पर झोपडी के अलावा कुछ नही मिला ।इसके बाद यह तो स्पष्ट है कि पुलिस कार्यवाही की जानकारी जुआ संचालक को थी। खडकी पांढरी जुआ संचालक द्वारा मुलताई नगर में सटटा कारोबार भी संचालित किया जा रहा है,लेकिन आज दिनाकं तक उस पर या उसके किसी सिपाहसलार पर किसी प्रकार की कार्रवाई नही हुई है। जबकि नगर के अधिकांश पानठेलो पर सटटा पटटी लिखी जा रही है।




