खबरवाणी
ग्राम पंचायत छतरपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, लगभग 80-85 ग्रामीणों ने लिया लाभ
पहला शिविर शोभापुर कॉलोनी हॉस्पिटल में 2, विक्रमपुर 3, बैलून 4, कोलगांव और पांचवा छतरपुर गांव में आयोजित किया गया
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी।मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड, सारणी के सौजन्य से CSR गतिविधियों अंतर्गत तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के सहयोग से ग्राम पंचायत छतरपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना एवं लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना था।
शिविर में ग्राम छतरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 80-85 पुरुषों, महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी से डॉ. पुरुषोत्तम सरयाम (ए.एम.ओ.), डॉ. पद्मा नागवंशी (ए.एम.ओ.), , सुश्री वर्षा गढ़ेकर (फार्मासिस्ट) तेजस्वी अमरूते (सीएचओ) चंद्रकला मोहबे (एएनएम)
महेंद्र चौरसिया (सेक्टर सुपरवाइजर स्वास्थ्य विभाग) रेखा खंडेलवाल (आशा कार्यकर्ता) एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ सहायिकाओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। विशेष रूप से किलकारी प्रोजेक्ट से अज़हर खान प्रोग्राम मैनेजर उपस्थित रहे ओर कार्यक्रम में सहयोग के लिए संस्था उनका धन्यवाद करती है।
चिकित्सकीय टीम द्वारा ग्रामीणों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, सुरक्षित प्रसव, पोषण, स्वच्छता एवं विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके समुचित देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकीय टीम द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। जांच के दौरान एक बच्चा गंभीर रूप से कुपोषित एवं स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से ग्रसित पाया गया, जिसे आवश्यक उपचार एवं बेहतर पोषण प्रबंधन के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती कराने हेतु परिजनों को निर्देशित किया गया। वहीं एक अन्य बच्चे के एक हाथ की कार्यक्षमता प्रभावित पाई गई, जिसके लिए विशेषज्ञ परामर्श के साथ नियमित फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने परिजनों को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं नियमित चिकित्सा परामर्श के महत्व के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में स्वास्थ्य शिविर में सहयोग प्रदान करने वाली चिकित्सकीय टीम को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के बी.एम.ओ. महोदय एवं स्वास्थ्य विभाग की समस्त चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य टीम के प्रति विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।





