Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शोभापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 15 मई को, नागरिकों से अधिक से अधिक पहुंचने की अपील

By
On:

खबरवाणी

शोभापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 15 मई को, नागरिकों से अधिक से अधिक पहुंचने की अपील

खबरवाणी न्यूज़ | रफीक

सारनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी, मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) सारनी तथा ग्राम भारती महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जनसामान्य के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 15 मई 2026, शुक्रवार को शोभापुर कॉलोनी स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक (WCL हॉस्पिटल) परिसर में आयोजित होगा।
शिविर का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं उन्हें समय रहते बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आम जनता के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं, जहां बिना किसी शुल्क के जांच और परामर्श की सुविधा मिलती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय संस्थाओं एवं महिला मंडल का विशेष सहयोग लिया जा रहा है। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इस पहल को सफल बनाएंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News