Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रायपुर में बजरंग दल के सेवा सप्ताह के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

By
On:

खबरवाणी

रायपुर में बजरंग दल के सेवा सप्ताह के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 

भौंरा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को ग्राम पंचायत रायपुर के पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम ने रायपुर, पावरझंडा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर संक्रमण के मौसम में होने वाली सामान्य बीमारियों का उपचार किया तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित कीं।

आयोजकों ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत जिलेभर में वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, मठ-मंदिरों की स्वच्छता सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां पिछले एक सप्ताह से लगातार संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में शाहपुर प्रखंड के रायपुर में स्वास्थ्य शिविर के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के नर्मदापुरम विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला मंत्री श्याम राठौर, प्रांत गौरक्षा प्रमुख कृष्णगंज वनडे, जिला संयोजक शुभम यादव, सेवा प्रमुख शुभम चौरे, शाहपुर प्रखंड बजरंग दल संयोजक बलराम यादव सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सक्रिय सहयोग किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज सेवा और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News