खबरवाणी
ग्राम नयाखेड़ा में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 56 लोगों ने लिया लाभ
डॉ. कैलाश एवं डॉ. अकरम खान ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, मौसमी बीमारियों से बचाव के दिए सुझाव
बुरहानपुर:- ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा बुरहानपुर तहसील खकनार अंतर्गत ग्राम नयाखेड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 56 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. कैलाश एवं जनरल फिजिशियन डॉ. अकरम खान ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें सुनीं और आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। चिकित्सकों ने बारिश के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने तथा आवश्यकता होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
यह स्वास्थ्य शिविर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में तथा रमजान मुल्तानी के सहयोग से आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन एवं चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।





