Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रघुवंशी समाज सेवा समिति, नगर इकाई मुलताई का गठन

By
On:

खबरवाणी

रघुवंशी समाज सेवा समिति, नगर इकाई मुलताई का गठन

मुलताई। रघुवंशी समाज सेवा समिति, जिला बैतूल के निर्देशानुसार रघुवंशी समाज सेवा समिति, नगर इकाई मुलताई का गठन किया गया। नगर प्रमुख नारायण सिंह रघुवंशी की गरिमामयी उपस्थिति में देवेंद्र सिंह रघुवंशी के निवास पर एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता निर्भय सिंह रघुवंशी ने की। सभा में उपस्थित समस्त सामाजिक बंधुओं की सर्वसम्मति से निर्विरोध रघुवंशी समाज सेवा समिति, नगर इकाई मुलताई का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष संजय सिंह रघुवंशी,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तुरिया,
कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंह रघुवंशी,सचिव सतीश रघुवंशी,
कोषाध्यक्ष गुड्डू सिंह रघुवंशी,
संगठन मंत्री मोरध्वज सिंह रघुवंशी,
सहसचिव शेरू सिंह रघुवंशी मीडिया प्रभारी लोकेश रघुवंशी,
सदस्य अर्जुन सिंह रघुवंशी, नकुल सिंह रघुवंशी,वरुण सिंह रघुवंशी मनोनीत किए गए।समिति के गठन पर समस्त रघुवंशी समाजजनों ने बधाई एवं शुभकामनाए दी है । उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज को संगठित, सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने का संकल्प लिया। सभा में यह निर्णय भी लिया गया कि आगामी समय में समाज के युवाओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह, सामूहिक सामाजिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News