खबरवाणी
श्रद्धा का सैलाब: बस स्टैंड स्थित मां शेरावाली दरबार की 31वीं वर्षगांठ आज, भंडारे में उमड़ेंगे भक्त
आमला नगर में भक्ति और सेवा की अनूठी मिसाल: आमला के प्राचीन मंदिर में गूंजेंगे मां के जयकारे, महाप्रसादी का होगा वितरण
आमला नगर के बस स्टैंड में स्थित प्राचीन मां शेरावाली दरबार मंदिर के जीर्णोद्धार की 31वीं वर्षगांठ पर सोमवार सुबह से मंदिर परिसर में मां की जयकारे के साथ विशेष अभिषेक हवन पूजन के साथ मां शेरावाली को छप्पन भोग लगाए गए
मां शेरावाली दरबार में वार्षिक वर्षगांठ पर किया गया विशेष कार्यक्रम
शेरावाली दरबार की 31 वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह 8 बजे से देवी मां की प्रतिमा के साथ मंदिर परिसर में स्थित देवी देवताओं की प्रतिमाओं का विशेष अभिषेक , हवन पूजन किया गया एवं जिसमें बड़ी संख्या में भक्त जनों द्वारा हवन पूजन में सम्मिलित होकर आओ दिया डाली गई जिसके बाद दोपहर 1बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया





