Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पंजाब नेशनल बैंक के पास लगी आग फायर कर्मियों ने बुझाई

By
On:

खबरवाणी

पंजाब नेशनल बैंक के पास लगी आग फायर कर्मियों ने बुझाई

मुलताई। नगर मे नागपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप शनिवार की दोपहर बैंक की दीवार के पास पड़े कचरे के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई।सूचना मिलने पर नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। नही बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।बताया जाता है पंजाब नेशनल बैंक एवं बिल्डिंग मटेरियल की दूकान के बीच निर्माणाधीन भवन मे कई दिनों से कचरा जमा हो रहा था। शनिवार की दोपहर अचानक कचरे में आग लग गई। तेज हवाओ के कारण आग की तेज लपटे उठने लगी और बैंक की खिड़कियों और बिजली के तारों की ओर बढ़ने लगी। इसी दौरान क्षेत्र मे रहने वाले सलीम शेख ने आगजनी देखी और उन्होंने तुरंत नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को आगजनी की सूचना दी।सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।नही तो आग बैंक को भी अपनी चपेट मे ले सकती थी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News