Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भाजपा की विधानसभा चुनाव में हुई जीत पर फोड़े फटाके

By
On:

खबरवाणी

भाजपा की विधानसभा चुनाव में हुई जीत पर फोड़े फटाके

मुलताई। देश के विभिन्न राज्यों मे हुए विधानसभा चुनाव मे हुई भाजपा की जीत पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड़ कर जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
इस दौरान भाजपाइयों ने नगर के प्रमुख चौक चौराहो पर फटाके फोड़े।जहां कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय” तथा “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का परिणाम है।उन्होंने आगे कहा कि जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों और सुशासन को चुना है. यह जीत केवल पार्टी की नहीं, बल्कि विकास और स्थिर सरकार चाहने वाले हर नागरिक की जीत है।
इस अवसर पर भाजपा नेता गणेश साहू, निखिल जैन, लोकेश गीदकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News