Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुर्गी फार्म में लगी आग कई हजार मुर्गियों जिंदा जली

By
On:

खबरवाणी

मुर्गी फार्म में लगी आग
कई हजार मुर्गियों जिंदा जली

मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक में आग का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा। गर्मी के इन दिनों में जैसे-जैसे सूरज ऊपर चढ़ता है वैसे-वैसे आग लगने का सिलसिला चलते रहता है।
ग्राम मासोद से 2 किलोमीटर दूर इटावा मार्ग पर पांच पांडव के पास खेतो में लगी आग पास ही के एक पोल्ट्री फार्म तक जा पहुंची । जिसमें पोल्ट्री फार्म में पाल रही 6000 से अधिक मुर्गियां जिंदा जल गई।जिससे लगभग 15 लाख का नुकसान पोल्ट्री फार्म संचालक को हो गया।
पोल्ट्री फार्म के संचालक साहिद शाह ने बताया की खेती एवं पोल्ट्री फार्म का काम करता हूं। मंगलवार को दोपहर में मैं अपना रोजमर्रा का काम समाप्त कर फार्म से घर आ गया था। इस दौरान मेरे खेत के पास किसी दूसरे खेत में आग लगी हुई थी ।हवा की तेज गति से आग पोल्ट्री फार्म तक पहुंचने लगी। मेरे बड़े भाई शकील इस बात की सूचना मुझे दी । जल्दी आओ आकर देखा तो आग पोल्ट्री फार्म के पास पहुंच चुकी थी। जलते जलते आग फार्म में लग गई ।खेत के मोटर पंप से आग बुझाने की कोशिश की पर जब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। आग पोल्ट्री फार्म तक पहुंची और आसपास के पाल पर्दे में लग कर फॉर्म के अंदर पहुंच गई थी जिस फार्म के अंदर पाल रही लगभग 6000 नग मुर्गियां जिंदा जलकर स्वाहा हो गई,साथ ही पाल पर्दे ट्रिप ,पाइपलाइन पानी की टंकी मुर्गी का दाना सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया । पोल्ट्री फार्म संचालक के अनुसार इस आगजनी में लगभग 15 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News