खबरवाणी
बेटी की शादी का कार्ड बांटने गए पिता की हार्ट अटैक से मौत, साथियों ने दिखाई एकजुटता
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। ग्राम सलैया निवासी कोयला खदान के ठेका मजदूर बुधराम नागवंशी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले दिनों चले कोयला ठेका मजदूरों के आंदोलन में शामिल थे। दुखद संयोग यह रहा कि उनकी बेटी की शादी 21 अप्रैल को तय थी और वे शादी के कार्ड बांट रहे थे, तभी अचानक उन्हें अटैक आया और उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद खदान क्षेत्र के मजदूरों में शोक की लहर है। साथ ही मजदूरों ने एकजुटता का परिचय देते हुए उनके परिवार की आर्थिक मदद का निर्णय लिया है। छतरपुर खदान के सवेरिया अचल मिश्रा ने बताया कि छतरपुर खदान के अधिकारी स्टाफ और इच्छुक कामगार प्रत्येक 500 रुपये का सहयोग राशि जमा कर रहे हैं। जिससे मृतक कामगार की बेटी की शादी में मदद मिल सके ।
मजदूरों ने ठेका श्रमिक साथियों से भी अपील की है कि वे आगे आकर मदद करें, ताकि दिवंगत के परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके। साथ ही बीमा और CMPF/पीएफ से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है, जिससे परिवार को अधिकतम लाभ दिलाया जा सके। मजदूरों ने इस मानवीय पहल के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।





