खबरवाणी
बेटे की शादी के दूसरे दिन देव पहुंचाने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना मे मौत
मुलताई। नगर के गुरुसाहब निवासी एक पिता की बेटे की शादी के दूसरे दिन सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई। जिससे शादी की ख़ुशी मौत के मातम मे बदल गई। बताया जाता गुरुसाहब वार्ड मुलताई निवासी संजू बरमासे अपने बड़े भाई राजू बारमासे के साथ बाइक से कटुम्ब के देव पहुंचाने बैतूल की ओर जा रहे थे, बाइक छोटा भाई संजू चला रहा था। नेशनल हाईवे बैतूल रोड पर ग्राम एनस के पास दोपहर करीब 1.15 बजे पहुंचे ही थे कि मुलताई से बैतूल की ओर जा रही गुप्ता ट्रेवल्स की बस के चालक ने एनस के पास सवारी उतारने के लिए बस के ब्रेक लगाकर बस बीच सड़क पर खड़ी कर दिया, अचानक बस रुकने से पीछे से आ रही बाइक सीधे बस के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजू के चेहरे पर गंभीर चोटें आई।घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। दुर्घटना की खबर मिलते ही मुलताई से समाजसेवी और कृष हॉस्पिटल के एम्बुलेंस संचालक दुर्गेश साहू तत्काल अपनी प्राइवेट एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुँचे। उन्होंने घायल संजू को उठाकर मुलताई अस्पताल पहुँचाया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही संजू बरमासे ने दम तोड़ दिया। संजू बरमासे की मौत की खबर मिलते ही लोग अस्पताल पहुंचे लोगों ने बस चालक के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए हाईवे पर लापरवाही से बस रोकने वाले गुप्ता बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।





