खबरवाणी
मूंग तुलाई और यूरिया संकट को लेकर किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नरसिंहपुर। भारतीय किसान संघ नरसिंहपुर ने आज श्रीमान कलेक्टर महोदय को ग्रीष्मकालीन मूंग की तुलाई में हो रही समस्याओं से ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया ।ग्रीष्मकालीन मूंग की तुलाई के लिए किसान दर-दर भटक रहा है परेशान हो रहा है वेयरहाउस में लंबी लंबी लाइन है एक वेयरहाउस में 200 से 250 ट्रैक्टरों की लाइन लगी हुई हैऔर किसान कम से कम 10 से 12 दिन तक अपनी मूंग तुलाई के लिये का इंतजार कर रहा है प्रशासनिक अमला तुलाई के लिए लगा हुआ है लेकिन वेयरहाउस प्रबंधक एवं सर्वेयरों की मनमानी के कारण किसान परेशान हो रहा है अतः भारतीय किसान संघ मांग करता है 2 से 3 दिन जिले की सभी मंडीयो को बंद कर कर सिर्फ मूंग उपार्जन कर तुलाई में तेजी लाई जाए एवं वहां से परिवहन कर वेयरहाउस में माल जमा करवाया जाए एवं शनिवार और रविवार को भी तुलाई निश्चित की जाए । सिलेट का टाइम निकालने के कारण उनकी डेट बढ़ाने के लिए किसान कृषि संचालक विभाग के चक्कर लगा रहा है किसी किसान का माल तो तोल गया है लेकिन डेट निकल जाने के कारण उनका बिल नहीं बन रहा है तो किसी किसान का बिल बनाने के लिए अंगूठा नहीं मिल रहा है भारतीय किसान संघमांग करता है कि मूंग के बिल किसान के मोबाइल के ओटीपी के द्वारा बनाए जाएं
खेतों पर मक्के और धान की फसल को यूरिया की आवश्यकता है और समय पर यूरिया ना मिलने से फसल बढ़वार नहीं ले रही है जिलों में एसटीडी कोड 181 के माध्यम से उर्वरक बुक कराया जा रहा है किंतु 70 से 80 किसानों के ही ए टोकन 181 पर बुक हो रहे हैं प्राइवेट दुकान एवं एमपी एग्रो से उर्वरक स्पष्ट नीति न होने के कारण सप्लाई नहीं हो पा रही है कलेक्टर महोदय को ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि प्राइवेट दुकान एवं एमपी एग्रो को भी 181 में जोड़कर टोकन वितरित किए जाएं एवं ऑफलाइन में प्रतिदिन 300 किसानों को उर्वरक सप्लाई की जाए एवं समय-समय पर डीएमओ एवं एमपी एग्रो की स्टॉक की जांच कराई जाए




