Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कृषि रथ के माध्यम से बिसनूर में किसानों को किया जागरूक

By
On:

खबरवाणी

कृषि रथ के माध्यम से बिसनूर में किसानों को किया जागरूक

मुलताई। किसान कल्याण वर्ष 2026 के रूप में मनाया जा रहा है, इसी के अंतर्गत खरीब बुवाई के पूर्व कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को कृषि रथ प्रभातपट्टन विकासखंड के ग्राम बिसनूर पहुंचा। ग्राम पंचायत बिसनूर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञानिक आरडी बारपेठे ने किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, उन्नत बीजों के चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा वैज्ञानिक खेती के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में बदलते मौसम और बढ़ती लागत को देखते हुए किसानों को परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक हो गया है। इससे उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक कृषि, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति, मृदा परीक्षण तथा फसल चक्र अपनाने के लाभों के बारे में भी बताया गया। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का सही उपयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहती है तथा अनावश्यक खर्च से भी बचाव होता है। साथ ही किसानों को ई टोकन खाद वितरण, स्वाईल हेल्थ कार्ड, आधुनिक कृषि यंत्रों और नई तकनीकों की जानकारी दी गई।किसानों को फसल रोग नियंत्रण, कीट प्रबंधन, पराली प्रबंधन तथा मौसम आधारित खेती के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान किसानों ने अपनी फसलों में आ रही समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनका मौके पर समाधान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक आर. डी. बारपेठे, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जितेश बिसंद्रे, ए. ई.ओ. श्रवण जाट, अमन बघेल, उद्यानिकी विभाग से प्रीति कड़वे की उपस्थिती के साथ ही बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News