किसानों की सही पहचान करना होगा आसान
Farmer ID: किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता और पारदर्शिता से प्रदान करने के लिए उनकी “फार्मर आईडी” बनाई जा रही है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने किसानों से अपील की है कि वे 30 नवंबर तक अपनी फार्मर आईडी बनवा लें, क्योंकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ आगे उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास यह आईडी होगी। किसान आधार कार्ड, समग्र आईडी, खसरा/खतौनी की प्रतिलिपि और मोबाइल नंबर के माध्यम से अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।इसके अलावा, समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, और बाजरा बेचने के लिए पंजीयन कराने की तिथि बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दी गई है। ग्वालियर जिले में अब तक 1096 किसान पंजीयन नहीं करा पाए थे, इसलिए यह तिथि बढ़ाई गई है।साथ ही, ग्वालियर और चंबल संभाग की खरीफ 2024 और रबी फसल की तैयारियों की समीक्षा बैठक 4 नवंबर को कृषि उत्पादन आयुक्त मोहम्मद सुलेमान के नेतृत्व में होगी। इस बैठक में कृषि और उससे संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे और विभिन्न विभाग प्रस्तुतिकरण देंगे।
source internet साभार…





