Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

उच्‍च न्‍यायालय के स्‍थगन के बाद भी आरटीओं चेक पोस्ट पर हो रही वसूली

By
On:

खबरवाणी

उच्‍च न्‍यायालय के स्‍थगन के बाद भी आरटीओं चेक पोस्ट पर हो रही वसूली

खवासा बार्डर जैसी मुलताई चेक पोस्ट पर हो सकती है घटना

मुलताई। क्षेत्र मे मुलताई बैतूल राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ससुन्‍द्रा मे आरटीओ चेकपोस्ट पर पाईंट लगाकर जमकर वसूली की जा रही है।इसी तरह का कार्य खवासा बार्डर पर चल रहा था,जहां पर नाराज वाहन चालको ने हंगामा मचा दिया एवं आगजनी की घटना को अंजाम दिया। ठीक इसी तरह की कार्यप्रणाली मुलताई ससुंद्रा चेकपोस्ट पर भी जारी है जिससे ऐसा प्रतीत होता है खवासा बार्डर जैसी घटना यहां पर भी घटित ना हो जाए। गौरतलब है की मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश के समस्‍त आरटीओ चेक पोस्ट बंद कर दिए गए थे। जिसके बाद माह अप्रैल 2026 में उच्‍च न्‍यायालय द्वारा आरटीओ चेक पोस्ट पुन प्रांरभ करने के आदेश हुए थे,जिसकी रिव्‍यु पिटीशन दायर होने के बाद मई 2026 के दूसरे सप्‍ताह में उच्‍च न्‍यायालय द्वारा उक्त आदेश पर स्‍थगन लगा दिया गया था। जिसके बाद भी जिलें में नागपुर बैतूल राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर ससुन्द्रा चेक पोस्ट आरटीओ चेक पाइंट लगाकर जमकर वसुली की जा रही है। एक ट्रक चालक देवेन्‍द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वह भोपाल से नागपुर की ओर अपना डंपर लेकर जा रहा था जिसमें फैक्‍ट्री का सामान लोड था जिसे रोक लिया गया उससे 3 हजार रूपए की मांग की गई । मेरे द्वारा अपने मालिक से बात करवाने पर कहा गया था चुपचाप पैसे दो और अपनी गाडी निकाल लो नही तो चेक पोस्‍ट कर वाहन खड़ा करवा देगें। ड्राईवर के समझाने के बाद भी वसूली करने वालो द्वारा उसे लगभग 4 घंटे रोक कर रखा गया जिसके बाद उसे 1 हजार रूपए देने पर छोड़ा गया। इस तरह जांच के नाम पर वसूली की जाती थी।बताया जाता है,ससुन्‍द्रा चेक पोस्‍ट पर बाहरी लोग खाकी ड्रेस पहनकर हाइवे पर वाहन रोकने कर चेक पोस्ट की ओर वाहन खड़े करवाते है, जिससे अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है, इसके पहले हाइवे पर अवैध रूप वाहन रोके जाने से दुर्घटना मे एक ग्रामीण की मौत हो चुकी है।क्षेत्र मे आरटीओ चेकपोस्ट पर बाहर से आकर वाहन रोककर वसूली कर रहे लोगो का पुलिस द्वारा वेरीफेकिशन किया जाना चाहिए।

इनका कहना
उच्च न्यायालय के आदेशानुसार आरटीओ चेकपोस्ट बंद है,हाईवे पर चेकिंग पाइंट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है।

अनामिका कोली
आरटीओ चेक पोस्ट प्रभारी
ससुंद्रा मुलताई

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News