खबरवाणी
गुजराती सेन समाज कल्याण समिति एवं युवा संगठन का विस्तार, राजेन्द्र सेन बने जिलाध्यक्ष
बुरहानपुर। गुजराती सेन समाज कल्याण समिति वरिष्ठ एवं युवा संगठन के विस्तार के अंतर्गत समाजसेवी एवं कर्मठ कार्यकर्ता श्री राजेन्द्र सेन, को संगठन में जिलाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन के वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक जी सोलंकी, प्रदेश संरक्षक भरत जी भाटी, प्रदेश सचिव परमानंद जी सेन, मोरटक्का धर्मशाला ट्रस्टी सचिव परसराम जी सेन, कांग्रेस केश शिल्पी खरगोन जिला अध्यक्ष भगवान जी सेन, युवा प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण जी वर्मा, युवा प्रदेश संरक्षक राज जी वर्मा (देवास), प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र वर्मा (बाहुबली), प्रदेश संयोजक शैलेंद्र वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा, श्रेष्ठ समाजसेवी दिनेश जी सेन (खरगोन) तथा म.प्र. गुजराती सेन समाज कोर कमेटी की सहमति से यह नियुक्ति की गई है।
संगठन ने बताया कि श्री राजेन्द्र जी सेन की समाज के प्रति निष्ठा, कार्यकुशलता, समर्पण एवं निरंतर समाजसेवा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद समाजबंधुओं के हित में कार्य करेंगे तथा संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती का संचार करेंगे।
इस मनोनयन पर समाजजनों एवं संगठन के वेद सुभाष मांने जी , भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने जी, संजय वरुडे , डॉ पवन माने संजू सेन समाज के गण मान्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री राजेन्द्र जी सेन को शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना





