Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बीजेपी की जीत से उत्साह, सारणी में जुलूस के साथ बाटी मिठाई

By
On:

खबरवाणी

बीजेपी की जीत से उत्साह, सारणी में जुलूस के साथ बाटी मिठाई

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। हाल ही में आए विभिन्न प्रदेशों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद सारणी में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला जो भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झलमुरी और मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जश्न का माहौल रहा।
इस अवसर पर सारणी प्रभारी राजेश आहूजा, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे, संजीव सिंह, गोलू राजपूत, शाहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News