Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कार ने मारी बाइक को टक्कर इंजीनियर की मौत, पत्नी एवं बच्चा घायल

By
On:

खबरवाणी

कार ने मारी बाइक को टक्कर इंजीनियर की मौत, पत्नी एवं बच्चा घायल

मुलताई। नेशनल हाईवे मुलताई नागपुर रोड पर रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक कार चालक ने वाहन तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार इंजीनियर की मृत्यु हो गई एवं उसकी पत्नी एवं तीन वर्षीय बेटा घायल हो गए। जिनका उपचार जारी है।मृतक की पहचान चिल्हाटी निवासी कमलेश बोबड़े के रूप में हुई है, जो भोपाल में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है रविवार सुबह करीब 11 बजे कमलेश अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटे के साथ अपनी बाइक से एक पारिवारिक सगाई समारोह से लौट रहे था मल्हारा पंखा के पास उसकी बाइक को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक ने वाहन नहीं रोका। आरोपी कमलेश को बाइक सहित लगभग एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना मे कमलेश की पत्नी और बच्चा बाइक से दूर जा गिरे। हादसे में पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे को मामूली चोटें आई हैं, बताया जाता है आरोपी चालक टोल मार्ग का उपयोग न करते हुए चिल्हाटी के रास्ते फरार हो गया। चिल्हाटी में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध कार कैद हुई है। पुलिस द्वारा मामले मे मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News