ताप्ती उदगम सरोवर परिक्रमा मार्ग का सीमांकन कराकर हटाया जाए अतिक्रमण
मुलताई।पवित्र नगरी में स्थित मां ताप्ती उदगम सरोवर के परिक्रमा मार्ग पर लोगो द्वारा अतिक्रमण कर रखा है, जिससे ताप्ती उदगम सरोवर पर आने वाले वाले भक्तो को परेशानी होती है।परिक्रमा मार्ग का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ताप्ती भक्तो ने एसडीएम एवं सीएमओ को ज्ञापन सौपा है।ज्ञापन में बताया ताप्ती सरोवर के मूल खसरा क्रमांक 580 जल स्रोत के चारों ओर टीएसपी के प्रावधानों के अनुसार 30-30 मीटर क्षेत्र रिक्त एवं संरक्षित रखा जाना आवश्यक है,लेकिन वर्तमान में इस नियम का भी व्यापक उल्लंघन हो रहा है. परिक्रमा मार्ग पर वाहनों का आवागमन एवं व्यवसायिक उपयोग हो रहा है। मां ताप्ती भक्तो ने ताप्ती उद्गम सरोवर एवं परिक्रमा मार्ग का तत्काल राजस्व अभिलेखों के अनुसार सीमांकन कराने,खसरा क्रमांक 579, 582, 552, 557, 393 एवं 580 के आसपास किए गए समस्त अवैध अतिक्रमण की जांच कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई करने,परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के निजी एवं व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने,मूल उद्गम क्षेत्र के चारों ओर निर्धारित 30-30 मीटर संरक्षित क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कर सुरक्षित रखने बिना विधिक अनुमति निर्मित निजी निर्माण एवं मंदिरों की जांच कराने सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग को धार्मिक धरोहर घोषित करते हुए उसके संरक्षण, सुरक्षा एवं नियमित निगरानी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।