Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती सरोवर के मध्य सप्तऋषि टापू से हटाया जाए अतिक्रमण

By
Last updated:

खबरवाणी

ताप्ती सरोवर के मध्य सप्तऋषि टापू से हटाया जाए अतिक्रमण

मुलताई। पवित्र नगरी में माँ ताप्ती सरोवर केबीच स्थित सप्तऋषि टापू पर दबँग लोगो द्वारा अतिक्रमण कर रखा है।पवित्र क्षेत्र में हो रहे जगह जगह अतिक्रमण कोई रोक नही कोई टोक नही है। सप्तऋषि टापू से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। तापी भक्त दिनेश कालभोर, घनश्याम सोनी,बजरंगी भूपेश साहू,दीपांशु साहू द्वारा सौपे ज्ञापन में बताया मन ताप्ती उद्गम सरोवर के बीच मे तपोभूमि सन्त स्थल बना हुआ है,जिसे आदि काल से संतो की तपोभूमि कहा जाता है,जहाँ पर कुछ लोगो द्वारा टीन शेड लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है,जिससे सप्त ऋषि टापू का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है जो उचित नही है।मां ताप्ती जी की मूल धरोवर प्राकृतिक स्वरूप में ही होना चाहिए। मां ताप्ती भक्तों ने शासन प्रशासन से शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News