Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भावपूर्ण श्रद्धांजलि: संगीत संध्या में गूंजे यादों के सुर

By
On:

खबरवाणी

भावपूर्ण श्रद्धांजलि: संगीत संध्या में गूंजे यादों के सुर

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

शोभापुर में संगीत संध्या सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में स्वर्गीय रवि बिहारी एवं प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित संगीत संध्या में क्षेत्र के अनेक कलाकारों ने अपनी भावनात्मक प्रस्तुतियों से माहौल को सुरमयी बना दिया।
कार्यक्रम डोंगरे लॉन में मंच के अध्यक्ष मनोहर डोंगरे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अतिथि कलाकार के रूप में राजेश वड़वड़े एवं मनीष सिंह ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में देवेंद्र भादे की विशेष भूमिका रही।
संगीत संध्या में दिलीप कुमार ने “जाने चले जाते हैं कहां”, ललित मालवीय ने “रुला कर चल दिए”, देवेंद्र भादे ने “चिट्ठी ना कोई संदेश”, सूरत जावरा ने “तुम मुझे यूं भुला न पाओगे”, विनीत शाह ने “लग जा गले” तथा रेनू भारद्वाज ने “तेरी दोस्ती में” जैसे भावपूर्ण गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम में स्वर्गीय रवि बिहारी के परिवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी कलाकारों ने अपनी स्वरांजलि के माध्यम से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News