Embedded Smart Tyres: भारत में पहली बार ऐसी तकनीक आई है जो ड्राइविंग को और स्मार्ट और सुरक्षित (Smart & Safe Driving) बना देगी। देश की जानी-मानी टायर कंपनी JK Tyre & Industries Ltd. ने भारत के पहले Embedded Smart Tyres लॉन्च किए हैं। ये टायर ऐसे सेंसरों से लैस हैं जो रीयल टाइम में हवा का प्रेशर, टायर का तापमान और लीकेज जैसी जानकारी ड्राइवर को तुरंत भेजते हैं।
टेक्नोलॉजी से लैस टायर – अब ड्राइविंग होगी स्मार्ट
JK Tyre के ये नए स्मार्ट टायर मध्य प्रदेश के बानमोर प्लांट में डिजाइन और मैन्युफैक्चर किए गए हैं। ये टायर सामान्य टायरों से अलग हैं, क्योंकि इनमें इनबिल्ट सेंसर (Built-in Sensors) लगाए गए हैं। ये सेंसर चलते समय हर पल टायर की स्थिति मॉनिटर करते रहते हैं और किसी खतरे या गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत अलर्ट भेजते हैं। इससे सड़क हादसों और वाहन क्षति के खतरे को कम किया जा सकेगा।
सेफ्टी के साथ बेहतर परफॉर्मेंस
इन Embedded Smart Tyres का उद्देश्य केवल सुरक्षा बढ़ाना ही नहीं, बल्कि ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और स्मूथ और इको-फ्रेंडली बनाना है। ये टायर लंबे समय तक टिकते हैं, गाड़ी का माइलेज बढ़ाते हैं और फ्यूल कंजम्पशन कम करते हैं। यानी ये आपके पैसे के साथ-साथ पर्यावरण की भी सुरक्षा करते हैं।
‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में कदम
JK Tyre के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रघुपति सिंघानिया ने कहा,
“Embedded Smart Tyres का लॉन्च हमारे इनोवेशन जर्नी का बड़ा माइलस्टोन है। हमने टायर परफॉर्मेंस को टेक्नोलॉजी से जोड़कर ड्राइविंग का अर्थ ही बदल दिया है। हमारा उद्देश्य भारत की मोबिलिटी को स्मार्ट, सेफ और सस्टेनेबल बनाना है।”
साइज और कीमत – जानिए क्या कहा कंपनी ने
JK Tyre के Embedded Smart Tyres फिलहाल 14 से 17 इंच साइज में उपलब्ध होंगे। इन्हें डीलर नेटवर्क के जरिए आफ्टरमार्केट में लॉन्च किया जा रहा है, ताकि मौजूदा वाहन मालिक भी इस नई तकनीक का फायदा उठा सकें।
कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बताया है कि ये सामान्य टायरों की तुलना में 12–15% ज्यादा महंगे होंगे।
2019 की स्मार्ट टायर तकनीक का अगला कदम
बता दें कि 2019 में JK Tyre ने SMART Tyre Technology के साथ TREEL Sensors और Tire Pressure Monitoring System (TPMS) लॉन्च किया था, जिसे ट्रक और कार यूज़र्स ने खूब सराहा था। अब Embedded Smart Tyres के लॉन्च से कंपनी ने भारत में सुरक्षित और तकनीकी ड्राइविंग के नए युग की शुरुआत कर दी है





