Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जौलखेड़ा में घरेलू विद्युत ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी

By
Last updated:

खबरवाणी

जौलखेड़ा में घरेलू विद्युत ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी

दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम जौलखेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 के पास स्थित तालाब वाले घरेलू विद्युत सप्लाई के दोनों ट्रांसफार्मरों से अवैध हुकिंग कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने पंचनामा देकर कनिष्ठ अभियंता से शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया बीते कल 26 मई 2026 को रात्रि करीब 8:20 बजे 24 घंटे ग्रामीणों को विद्युत सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्मर के पास तेज आवाज के साथ आग लगने पर ग्रामीण आग बुझाने पहुंचे थे तभी कुछ लोग को ट्रांसफार्मर की तरफ से तार लेकर भागते हुए देखा तो ग्रामीणों ने पीछा किया। उन्हें राजेश पिता दयलू डोंगरदिए मिला । ग्रामीणों के द्वारा पुछे जाने पर उसके द्वारा सोहन पिता रमेश मुसरे जो विद्युत विभाग में कार्यरत है कुणाल पिता भुपेश मुसरे और राकेश पिता लखन मुसरे के द्वारा तार हुकिंग कर अवैध रूप से बिजली चोरी करना बताया गया।
ग्रामीणों की शिकायत पर कनिष्ठ अभियंता राकेश पंवार ने ग्रामीणों के साथ जाकर जांच की गई। जांच के दौरान सोहन मुसरे ने ग्रामीणों पर स्टार्टर चोरी करने का आरोप लगाते हुए झुठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। जिस पर ग्रामीणों द्वारा कनिष्ठ अभियंता के समक्ष सोहन मुसरे के खेत के मकान में रखे भुसे में टटोलने पर स्टार्टर पाया गया। जिस पर ग्रामीणों द्वारा सोहन मुसरे को तत्काल निलंबित कर एवं अन्य दोनों दोषियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में जौलखेड़ा में आयोजित जनसुनवाई में शिकायत की जाएगी।शिकायतकर्ताओं में दिनेश परिहार, कैलाश देशमुख, मोहन महाजन, श्रीराम गोहिते, ताराचंद सागरे, भागवत परिहार, गोलू गोहिते, चन्दन परिहार, नारायण सागरे, रोहित इंगले चंद्रशेखर परिहार एवं अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News