Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सम्पर्क अभियान के तहत मुलताई एवं बिसनूर मे किया बिजली समस्याओ का समाधान

By
On:

खबरवाणी

सम्पर्क अभियान के तहत मुलताई एवं बिसनूर मे किया बिजली समस्याओ का समाधान

मुलताई। बिजली उपभोक्ताओं कि बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से म. प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संपर्क अभियान के तहत मुलताई नगर मे पुराने स्टेट बैंक भवन के पास एवं ग्राम पंचायत बिसनूर प्रांगण में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलस्टर- वन के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिसनूर, बल्होरा, जामठी तथा सवासन के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।वही मुलताई मे आयोजित शिविर मे भगत सिंह वार्ड, पटेल वार्ड, आजादवार्ड के बिजली उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याए रखी।शिविर में बिजली बिल सुधार, नए घरेलू एवं कृषि कनेक्शन, मीटर संबंधी शिकायतें, ट्रांसफार्मर खराब होने, लाइन फाल्ट एवं विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान अधिकारियों ने राज्य शासन एवं विद्युत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने, अनावश्यक बिजली उपयोग से बचने तथा विद्युत उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। सहायक प्रबंधक विजय गुजरे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और इस प्रकार के शिविरों से उपभोक्ताओं को राहत मिलती है। शिविर में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त किया तथा विभाग की इस पहल की सराहना की। उपभोक्ता संजू बोरहपी और नान्हू साहू ने बताया कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब गांव में ही समाधान मिलने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है।बिसनूर मे बिजली कंपनी के सहायक प्रबंधक विजय गुजरे , सहायक राजस्व अधिकारी सुरेश विश्वकर्मा, लाइन परिचारक अखिलेश अर्जुनवार, नितेश साहू, योगेश पोटफोड़े, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News