Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई मे भूकंप के झटको से लोगो मे दहशत,कुछ लोग बता रहे विस्फोट का असर

By
On:

खबरवाणी

मुलताई मे भूकंप के झटको से लोगो मे दहशत,कुछ लोग बता रहे विस्फोट का असर

मुलताई। नगर सहित आसपास के ग्रामो मे शनिवार 16 मई 2026 की रात करीब साढ़े 9 बजे से पौने 10 बजे के बीच तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे मुलताई नगर सहित आसपास के ग्राम पट्टन ,नरखेड,अंभोरी, सोमगढ़,चौथिया एवं ज़नी ग्राम प्रभावित नजर आए।बताया जाता है भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों के मकान एवं घरों की खिड़की दरवाजे हिल गए। जिसके कारण लोग भयभीत होकर अपने मकानो से निकाल कर सड़क पर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 मई 2026 को रात्रि 9.31.02 बजे मुलताई मे 3.9 की तीव्रता दर्ज की गई है वहीं भूकंप की गहराई धरती से 10 किलोमीटर बताई गई है। जबकि क्षेत्र में बीते 2 माह के भीतर मुलताई एवं आसपास के क्षेत्र में करीब 3- 4 बार इसी प्रकार के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इस तरह बार-बार आ रहे हैं। जिसे कई लोग प्लेट जोड़ने वालों कंपनी मे किए जा रहे विस्फोट से जोड़कर देख रहे है।जानकारों का कहना है कि मुलताई और पट्टन के बीच में वर्धा नदी के आसपास फैक्ट्री में लगातार भारी मात्रा में ब्लास्टिंग की जा रही है जिसके कारण इस प्रकार के झटके महसूस किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से इस संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि लगातार बार-बार भूकंप के झटके क्यों महसूस हो रहे हैं ना ही भूकंप आने के पूर्व किसी प्रकार की चेतावनी जारी की जाती है।नगर के युवा जन आंदोलन मंच के सदस्य लोकेश रवि यादव ने ब्लास्टिंग करने वाली कम्पनियो के विस्फोटो सहित भूकंप की जांच विशेषज्ञ द्वारा कराए जाने की मांग की है,अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News