Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दुनावा शराब ठेकेदार कर रहे है मनमानी, नियमों की उड रही है धज्जिया

By
On:

खबरवाणी

दुनावा शराब ठेकेदार कर रहे है मनमानी, नियमों की उड रही है धज्जिया

दुकान से कुछ दुरी पर चला रहे है अहाता

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम दुनावा में शराब ठेकेदार द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है,शराब ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कृत्‍यों को देखकर लगता है कि उसे प्रशासन का डर नही है जिससे चलते वह नियमों की धज्जिया उडा रहा है। ग्राम दुनावा में शराब ठेकेदार कभी एक लायसेंस पर दो दुकाने चलाने लगता है तो कभी दुकान से कुछ दूरी पर अहाता बनाकर शराब पीने वालो को शराब परोसने लगता है। दुनावा में शराब की दुकान नियमानुसार राष्‍ट्रीय राजमार्ग से 220 मीटर की दूरी पर होना चाहिए जो कि मात्र 70 से 80 मीटर की दूरी पर स्थित है। वही शराब ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से अहाता चालु कर लोगो को वहां बैठाकर शराब परोसी जा रही है। इस बात की जानकारी हमारे संवाददाता द्वारा आबकारी उपनिरीक्षक को दी गई थी। उसके बाद भी आज दिनाकं तक इस संबध में शराब ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई। इस संबध में जब जिला आबकारी अधिकारी डॉ अशुमान सिहं से बात की गई तो उन्‍होने कहा कि मुझे आपसे जानकारी प्राप्‍त हुई है मै जांच करवाता हॅू पुष्टि होने पर संबधित के विरूद्व कार्रवाई की जाएगी। अब देखना कि प्रशासन द्वारा संबधित ठेकेदार के विरूद्व क्‍या कार्रवाई की जाती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News