Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

तेज हवा और बारिश के चलते गाडरवारा के पानी की टंकी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल

By
On:

खबरवाणी

तेज हवा और बारिश के चलते गाडरवारा के पानी की टंकी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल

संवाददाता – आकाश चौहान

ब्रेकिंग न्यूज़ | गाडरवारा
📍 लोकेशन – पानी की टंकी, गाडरवारा
तेज हवा और बारिश के चलते गाडरवारा के पानी की टंकी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे लगा एक बड़ा विज्ञापन बोर्ड अचानक टूटकर बिजली के तारों में जा लटक गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवा इतनी तेज थी कि कई बैनर और होर्डिंग हिलने लगे, तभी यह बोर्ड अपनी पकड़ खो बैठा और सीधे बिजली की लाइनों पर जा अटक गया। गनीमत रही कि उस समय नीचे से कोई बड़ा वाहन या भीड़ नहीं गुजर रही थी, वरना गंभीर हादसा हो सकता था।

⚠️ बढ़ता खतरा – असावधानी से लगाए जा रहे बोर्ड स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि कई दुकानदार अपने प्रचार-प्रसार के लिए बड़े-बड़े बोर्ड और बैनर बिना उचित सुरक्षा मानकों के लगा देते हैं। कमजोर फिटिंग और खराब क्वालिटी के सपोर्ट के कारण ऐसे बोर्ड तेज हवा या बारिश में कभी भी गिर सकते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है

🔴 प्रशासन से मांग स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असुरक्षित बोर्ड और बैनरों की जांच कराई जाए और नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

👉 चेतावनी:
बारिश और तेज हवा के मौसम में सड़क किनारे लगे ढीले बोर्ड और बिजली के तारों के पास जाने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News