Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

एनस मे आगजनी से खेत मे काटकर रखी फ़सल जलकर राख

By
On:

खबरवाणी

एनस मे आगजनी से खेत मे काटकर रखी फ़सल जलकर राख

मुलताई।क्षेत्र के ग्राम ऐनस में शनिवार रात करीब 11.20 बजे एक किसान के खेत में आग लगने से 8 एकड़ खेत की काटकर रखी गेंहू की फ़सल अज्ञात कारणों से जलकर राख हो गईं। बताया जाता है ग्राम एनस निवासी दिनेश चौधरी द्वारा अपने आठ एकड़ खेत मे गेहूं की बोई थी फसल पकने के बाद काटकर एकत्र कर रखी थी। शनिवार की रात फ़सल मे अज्ञात कारणों से आग लग गईं, तेज हवाओ के चलते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया, ग्रामीणों द्वारा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी एवं आग बुझाने का प्रयास किया,आगजनी की सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची एवं जन सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक गेंहू की फड़ल जलकर राख हो गई। आगजनी से किसान को करीब दो लाख रुपए का नुकसान होना बताया जाता है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News