Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : विधायक उइके

By
On:

खबरवाणी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : विधायक उइके

 

भौंरा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती एवं बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को भौंरा स्थित विधायक निवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके राष्ट्रवादी विचारों और देश के प्रति योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की उनकी सोच वर्तमान पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। विधायक उइके ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने शिक्षा, राजनीति और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश के प्रति उनका त्याग और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा तथा उनके आदर्शों पर चलकर ही मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में सरपंच मीरा धुर्वे, जनपद सदस्य सुधीर नायक, उत्तम वर्मा, जय किशोर मिश्रा, राजेंद्र साहू, बबलू राठौर एवं हरिओम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News