Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सिविल अस्पताल आमला में डॉ मुकेश राव वागद्रे मेडिकल विशेषज्ञ (प्रथम श्रेणी) नियुक्त हुए

By
On:

खबरवाणी

सिविल अस्पताल आमला में डॉ मुकेश राव वागद्रे मेडिकल विशेषज्ञ (प्रथम श्रेणी) नियुक्त हुए

आमला के बेहद लोकप्रिय चिकित्सक डॉ मुकेश राव वागद्रे की नई नियुक्ति सिविल अस्पताल आमला में मेडिकल विशेषज्ञ (प्रथम श्रेणी) के तौर पर हुई।आज सिविल अस्पताल आमला पहुंचकर उन्होंने पदभार ग्रहण किया।इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा रह बड़ी संख्या में लोगो ने अस्पताल पहुंचकर डॉ मुकेश राव वागद्रे को बधाई दी।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मेडिकल विशेषज्ञ (प्रथम श्रेणी) के पदों हेतु चयन परीक्षा में चयन उपरांत – मंत्रालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन, द्वारा डॉ. मुकेश राव वागद्रे की पदस्थापना सिविल अस्पताल आमला में मेडिकल विशेषज्ञ (प्रथम श्रेणी) के पद पर की गई है।यह उल्लेखनीय है कि संभवतः जिले में डॉ. मुकेश राव वागद्रे पहले डॉक्टर है जो फर्स्ट क्लास मेडिकल विशेषज्ञ होकर भी विकासखंड स्तर पर सेवाएं देंगे । क्योंकि प्रथम श्रेणी विशेषज्ञ डॉक्टर्स की पहली पसंद जिलास्तर के अस्पताल होते हैं ।
यह सुखद संयोग ही है कि आमला के लोगो के प्रेम और स्नेह के कारण डॉ मुकेश राव वागद्रे की यह नई नियुक्ति आमला में ही हुई है।आज इस अवसर पर विभिन्न संगठनों,व्यापारी गण और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर डॉ मुकेश राव वागद्रे को पुष्पमाला पहनाकर,गुलदस्ता भेंटकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस अवसर पर अनिल सोनी अध्यक्ष प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला ने कहा कि डॉ मुकेश राव वागद्रे के चिकित्सीय कार्य से सभी संतुष्ट है उनका मरीजों के प्रति आत्मीय स्नेह अद्वितीय है।और यही कारण है कि उनकी नई पदस्थापना सिविल अस्पताल आमला में ही हुई है।
इस अवसर पर डॉ मुकेश राव वागद्रे मेडिकल विशेषज्ञ प्रथम श्रेणी,डॉ आस्था सोलंकी सर्जन, डॉ प्रदीप जयंत मेडिकल ऑफिसर,डॉ राकेश बचले मेडिकल ऑफिसर,अनिल सोनी अध्यक्ष प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला,राजीव मदान संयोजक श्री महावीर हनुमान गौशाला आमला,संजय साहू अध्यक्ष व्यापारी संघ आमला,हेमंत गुगनानी सचिव,यशवंत चढ़ोकार संचालक जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय आमला,बसंत ओडुकले एल्डरमैन पार्षद नपा आमला,दुष्यंत ढोमने,पत्रकार दिलीप चौकीकर,मनोज विश्वकर्मा,विनोद परदेशी,अशोक गाड़वे,अशोक झा,अन्नू यादव,वीरेंद्र ठाकुर,राजेश सोनिया, मारुति पाटणकर आदि उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News