Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गाडरवारा आ सकते हैं डॉ. कैलाश जाटव

By
On:

खबरवाणी

गाडरवारा आ सकते हैं डॉ. कैलाश जाटव

गाडरवारा। भोपाल प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) से नगर पालिका परिषद गाडरवारा के एल्डरमैन बाबूलाल जाटव ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार एवं रामलाल मालवीय से भी मुलाकात हुई। डॉ. कैलाश जाटव हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

 

मुलाकात के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण, सामाजिक उत्थान तथा विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

इस अवसर पर बाबूलाल जाटव ने डॉ. कैलाश जाटव सहित दोनों सदस्यों को गाडरवारा आगमन का आमंत्रण दिया। बताया जा रहा है कि आमंत्रण को उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया, जिससे निकट भविष्य में उनके गाडरवारा आगमन की संभावना व्यक्त की जा रही है।

 

बाबूलाल जाटव ने कहा कि आयोग के पदाधिकारियों का गाडरवारा आगमन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रहेगा तथा इससे सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों को और मजबूती मिलेगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News