Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बिना कारण श्रमिकों को काम से न हटाएं : कलेक्टर डॉ. सोनवणे

By
On:

खबरवाणी

बिना कारण श्रमिकों को काम से न हटाएं : कलेक्टर डॉ. सोनवणे

मजदूरों से नगद राशि वापस लेने पर एफआईआर के दिए निर्देश

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। कलेक्टर डॉ.सौरभ सोनवणे ने शनिवार को अपर रेस्ट हाउस सारणी के सभाकक्ष में मध्यप्रदेश पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड सारणी एवं वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मजदूरों से संबंधित समस्याओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों, श्रमिक यूनियन के पदाधिकारियों एवं श्रम विभाग से चर्चा की।

इस दौरान डब्ल्यूसीएल में श्रमिकों के खातों में भुगतान होने के पश्चात ठेकेदारों द्वारा नगद राशि उनसे वापिस लेने की शिकायत के मामले पर कलेक्टर डॉ.सोनवणे द्वारा उक्त एजेंसियो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं सम्बन्धित विभागों के एच आर को भी ऐसी शिकायतों में जिम्मेदारी लेकर संबंधित एजेंसी को नोटिस देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त श्रमिकों को बिना किसी कारणवश दबाव में कार्य से न निकाले जाने के लिए भी निर्देशित किया।

इस दौरान कलेक्टर के समक्ष बालाजी एंटरप्राइज द्वारा एमपीपीजीसीएल सारणी में श्रमिकों के एरियर का भुगतान चेक के माध्यम से करने के लिए आश्वस्त किया गया एवं सभी ठेकेदारों को श्रमिकों का वेतन समय पर एवं आवश्यक रूप से वेतन पर्ची देने के निर्देश दिए गए। बैठक में एरिया प्लानिंग ऑफिसर पाथाखेड़ा डब्ल्यूसीएल श्री लक्ष्मीकांत चंद्रवंशी, एमपीजीसीएल चीफ इंजीनियर श्री एसके लिल्होरे उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News