Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कांग्रेस के संगठन सर्जन कार्यक्रम में हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

By
On:

खबरवाणी

कांग्रेस के संगठन सर्जन कार्यक्रम में हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

बैतूल।
कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगठन सर्जन कार्यक्रम में हुआ विवाद अब कांग्रेस की आपसी कलह का बड़ा कारण बन गया है। कार्यक्रम के दौरान हुई कहासुनी और धक्का-मुक्की के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिससे मामला और अधिक तूल पकड़ता जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगठन सर्जन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी और कुछ कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। विजय पारधी ने आरोप लगाया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांस, नवनीत मालवीय, सलमान खान और मनोज मालवे ने उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। इस संबंध में विजय पारधी की ओर से पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
वहीं दूसरी ओर, मनोज मालवे ने भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा, हर्षवर्धन धोते, मोनू बड़ोनिया और विजय पारधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मनोज मालवे का कहना है कि उनके पक्ष के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और विवाद में उन्हें भी नुकसान पहुंचा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। दोनों गुट वीडियो को अपने-अपने पक्ष में बताते हुए अलग-अलग दावे कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News