Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दिव्यांग शिविर मे परेशान हुए दिव्यांग, दस्तावेज होने के बाद भी बैरंग लौटे

By
On:

खबरवाणी

दिव्यांग शिविर मे परेशान हुए दिव्यांग, दस्तावेज होने के बाद भी बैरंग लौटे

पार्षद वंदना साहू ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

मुलताई। नगर मे मंगलवार को हाईस्कूल मैदान के पास स्थित बेडमिंटन हाल मे दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसके लिए किसी प्रकार प्रचार प्रसारना करते हुए सिर्फ औपचारिकता निभाई गई और जब शिविर के नाम पर दिव्यांगजन शिविर में पहुंचे तो उन्हें यूडीआईडी कार्ड के नाम पर वापस किया गया। उक्ताशय के आरोप लगाते हुए महावीर वार्ड पार्षद वंदना नितेश साहू ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है। पार्षद वंदना साहू ने बताया जब व्यक्ति दिव्यांग दिख रहा है,वार्ड का निवासी है,उसके पास आधार कार्ड है,विकलांग सर्टिफिकेट है,इसके बाद भी उन्हें यूडीआईडी कार्ड के नाम पर शिविर से वापस किया गया। इस तरह शिविर मे दिव्यांग जन परेशान हुए। उन्होने का कहा शिविर आयोजन की जिन लोगो को जिम्मेदारी सौपी गई थी,उनके द्वारा ही शासन की योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है। इस तरह जनता को यदि गुमराह करना ही था तो शिविर का आयोजन करके वाहवाही लूटने का काम करने की जरूरत ही नहीं थी। पार्षद वंदना साहू ने दोषी अधिकारी एवं कर्मचारियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पार्षद वंदना साहू ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि तत्काल जांच कर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जाए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News