खबरवाणी
पवित्र नगरी में शराब प्रतिबंध के बाद भी शराब ठेकेदार दे रहा है घर पहुच सेवा डिलेवरी देने वालों में हो रहा है विवाद
मुलताई। पवित्र नगरी में शराब विक्रय पर प्रतिबंध लगा हुआ है।इसके बाद भी शराब ठेकेदार के घर पहुच सेवा देने वाले लडकों के द्वारा गली गली घर घर पहुचकर अपनी सेवाएं दे रहे है। शासन द्वारा एक ओर मुलताई को पवित्र नगरी का दर्जा देकर शहर में शराब बिक्री पर रोक लगाई है तो दूसरी ओर शराब माफिया ने शासन की लगाई रोक को अंगुठा दिखाते हुए शराब बिक्री को जमेटो की तर्ज पर शराब पीने वालो के आर्डर पर घर पहुचा कर दी जा रही है जिस पर आबकारी विभाग द्वारा मौन स्वीकृति भी दे रखी है। हालत यह हो गए है कि शराब पीने वाला व्यक्ति एक ही बार में 3-4 सप्लायरों को आर्डर दे देता है और वे लोग बताई गई जगह पर एक साथ पहुच जाते है जिसके बाद इन लोगो के मध्य विवाद होने लगता है कि आर्डर मुझे पहले दिया है कि इसलिए माल मै दूगां। तो वही दूसरा सप्लायर अपने संबधो की दुहाई देता हुआ दिख जाता है। नगर के चारो ओर शहर की सीमा के बाद शराब माफिया ने अपनी दुकाने सजा रखी है तो उनके सप्लायर लडके अपनी दुपहिया वाहन के साथ हमेशा तैयार रहे है जो कि डोमीनोज कंपनी की तर्ज पर 20 मिनट में डिलेवरी देने की गांरटी देते है और अपनी गारंटी पर खरे भी उतरते है। लेकिन आबकारी विभाग आंखो पर पटटी बांध कर बैठा हुआ है। विभाग अपना टारगेट पूरा करने के लिए साल में 2-3 बार शराब माफिया से कुछ शराब के साथ उनके वफादारों की बलि मांगता है और एक छोटा सा प्रकरण बनाकर खानापूर्ति कर लेता है। पवित्र नगरी में लागु अवैध शराब बिक्री पर प्रशासन को चाहिए कि तत्काल अंकुश लगाकर शराब बिक्री और होम डिलेवरी पर रोक लगाए।
नगर के आस पास प्रत्येक ढाबे, होटलो पर बिक रही है शराब
पवित्र नगरी एवं उसके आस पास हाईवे एवं मुख्य मार्गो से सटे ढाबो होटलो पर हर ब्रांड की शराब मिल रही है। शाम होते ही हर ढाबें पर आपको शराबी शराब पीते दिख जाएगें । शासन द्वारा शराब पीने वाले अहाते तो बंद कर दिए गए है परन्तु ढाबो और होटलो के अघोषित अहाते निरतंर रूप से चल रहे है। लोग इन ढाबो पर बैठ कर शराब पीते है और नशे में अपने वाहनो से शहर की मुख्य मार्गो पर वाहन चलाते दिख जाते है जिसके कारण लगातार दुघर्टनाओं में भी इजाफा हो रहा है।





