Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Demonstration: अतिथि शिक्षकों पर लाठी चार्ज करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

By
On:

विभिन्न मांगों को लेकर आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Demonstration: बैतूल।  02 अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस प्रशासन की जाँच कर उचित कार्यवाही कर हमारी जायज माँगो को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने एक ज्ञापन सौंपा।


घोषणा पर नहीं हुआ अमल


सौंप गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने हेतु 02 सितंबर 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षक महापंचायत भोपाल में आयोजित कर अनेक घोषणाएं की थीं। उनकी घोषणानुसार कार्यानुभव और वरिष्ठता के आधार पर गुरुजियों की तर्ज विभागीय परीक्षा, वार्षिक अनुबंध, सीधी भर्ती में 50 प्रतिशत प्रतिशत आरक्षण और बोनस अंक देकर नियमित करने की घोषणा की थी। किन्तु एक वर्ष बाद भी आज दिनाँक तक आदेश जारी नहीं हुए। ततपश्चात आदेश जारी कराने सैकड़ों बार शासन प्रशासन से आवेदन निवेदन कर चुके हैं। उसके बाद भी आदेश जारी नहीं होने पर 10 सितंबर 2024 को भोपाल में हजारों की संख्या में एकत्र होकर सांवेधानिक रूप से अपनी बात रखने का प्रयास किया गया। इसके बाद 11 सितंबर 2024 को वल्लभ भवन मंत्रालय में शासन प्रशासन तथा अतिथि शिक्षक प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक हुई जिसमें कुछ तात्कालिक मांगों पर सहमति बनी थी।


बर्बरतापूर्ण किया लाठी चार्ज  


02 अक्टूबर 2024 को प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक शांतिपूर्ण तरीके से वचन निभाने का आग्रह भोपाल के तुलसी नगर अंबेडकर पार्क सेकेंड स्टॉप पर कर रहे थे। जहाँ पुलिस प्रशासन ने रात्रि लगभग 08 बजे स्ट्रीट लाइट बंद करके बिना किसी चेतावनी के बर्बरता पूर्ण व्यहवार के साथ गालीगलौच करते हये अतिथि शिक्षक भाई-बहिनों पर लाठीचार्ज कर जमकर पिटाई की गई। इसमें कई अतिथि शिक्षकों को गम्भीर चोटें आई है। तथा प्रदेश अध्यक्ष के.सी. पवार, प्रदेशमहासचिव सन्तोष कहार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बी.एम. खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जोशी सहित अन्य 250 अतिथि शिक्षक/शिक्षिकाओं पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई है जो अत्यंत घोर निंदनीय घटना है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News