Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शाहपुर-बरबतपुर में ट्रेन स्टॉपेज की मांग, सांसद “रेलमेन” दर्शन सिंह चौधरी को सौंपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

शाहपुर-बरबतपुर में ट्रेन स्टॉपेज की मांग, सांसद “रेलमेन” दर्शन सिंह चौधरी को सौंपा ज्ञापन

शाहपुर:- बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की वर्षों पुरानी मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम के दौरान दिए गए इस ज्ञापन में 25 वर्षों से लंबित अंडमान एक्सप्रेस (16031/16032) के शाहपुर-बरबतपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग दोहराई गई।
इसके साथ ही कोविड काल में बंद की गई इंदौर-छिंदवाड़ा पंचवेली एक्सप्रेस (19343/19344) का बरबतपुर स्टेशन पर पुनः स्टॉपेज प्रारंभ करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 25 वर्षों से क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन इस विषय को विभिन्न स्तरों पर रेलवे अधिकारियों तक पहुँचाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक बरबतपुर स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव स्वीकृत नहीं हो सका है।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि शाहपुर-बरबतपुर क्षेत्र आदिवासी बहुल, पुनर्वास (बंगाली) तथा बहुजातीय आबादी वाला क्षेत्र है, जहाँ हजारों की संख्या में छात्र, मजदूर व व्यापारी प्रतिदिन इंदौर और भोपाल की यात्रा करते हैं। वर्तमान में बस यात्रा का किराया लगभग ₹2000 तक पहुँच जाता है, जबकि ट्रेन से यही दूरी मात्र ₹120–130 में पूरी हो सकती है। इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ काफी कम होगा।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यह क्षेत्र सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एवं चूरना पर्यटन क्षेत्र से जुड़ा है, जहाँ देश-विदेश से सैलानियों का लगातार आवागमन होता है। ऐसे में रेल स्टॉपेज मिलने से पर्यटन को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
गौरतलब है कि सांसद दर्शन सिंह चौधरी को क्षेत्र में लगातार रेलवे से जुड़ी कई सुविधाएँ दिलाने के कारण जनता स्नेहपूर्वक “रेलमेन” के नाम से संबोधित करती है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News