खबरवाणी
कबाड़ी से सड़क पर कबाड़ा रखने रुपए की मांग एवं एवं झूठे केस में फंसाने की धमकी
*कबाड़ी ने एसडीओपी से की शिकायत
मुलताई। नगर के आजाद वार्ड में आम रास्ते पर कबाड़ा सामान रखने का मामला गर्माता जा रहा है। वार्ड में निवास करने वाले एक व्यक्ति द्वारा कबाड़ी पर सड़क पर कबाड़ा रखकर रास्ता जाम करने की जन सुनवाई में शिकायत की थी। अब कबाड़ व्यापारी ने उक्त व्यक्ति पर डरा-धमकाकर रंगदारी मांगने और पूरे मोहल्ले को परेशान करने के आरोप लगाए है। व्यापारी ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को आवेदन देकर बताया आजाद वार्ड निवासी आवेदक मोहम्मद फाजील पिता नूरुल हुदा ने बताया कि वे वार्ड में ही रहकर स्क्रैप (कबाड़) खरीदने का कार्य करते हैं। आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोग शब्बीर पिता यूसुफ खान, मेहबूब पिता यूसुफ खान, रेशमा पति शब्बीर खान और सानू पति मेहबूब खान—आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने या धंधा बंद कराने की धमकी देते हैं।आवेदक का कहना है की अनावेदकगणों द्वारा उनसे सीधे पैसे की मांग की गई, नही देने पर धंधा नही चलने देने की धमकी दी है।व्यापारी ने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया कि ये लोग न सिर्फ उनके साथ, बल्कि पूरे मोहल्ले वालों के साथ आए दिन विवाद करते हैं। इसके बाद मोहल्ले वालों की झूठी शिकायतें कर, दबाव बनाकर रुपये लेकर समझौता करते हैं। मोहम्मद फाजील के मुताबिक, अनावेदकगणों द्वारा पूर्व में भी उनके और उनके परिवार के साथ कई बार विवाद किया गया, जिसकी शिकायतें थाना मुल्ताई में भी दर्ज हैं। अब अनावेदकगण उनके पूरे परिवार को किसी झूठे केस में फंसाने की लगातार धमकी दे रहे हैं,आवेदक ने मामले मे कार्रवाई की मांग की है।





