Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

By
On:

खबरवाणी

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

भौंरा । पत्रकार कल्याण परिषद बैतूल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से पत्रकारों की सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें बताया कि प्रदेश में लंबे समय से पत्रकारों पर झूठे एवं प्रताडऩा संबंधी गंभीर मामले दर्ज हो रहे है। जिसे लेकर पत्रकारगण अपना दायित्व सहीं तरीके से निर्वहन नहीं कर पा रहे है। प्रताडऩा की शिकायत पत्रकारों द्वारा पुलिस थाने में किए जाने पर उचित कार्रवाही नहीं की जाती है। लंबे समय से पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून लागू किए जाने की मांग पत्रकार कल्याण परिषद द्वारा की जा रही है। जबकि पत्रकार सुरक्षा कानून मप्र के अलावा अन्य प्रदेशों में लागू किया जा चुका है। पत्रकार कल्याण परिषद ने पत्रकारों के हित में इस कानून को जल्द से जल्द लागू किए जाने की मांग की। इस अवसर पर संभागीय प्रभारी राधेश्याम सिन्हा, महासचिव संजय द्विवेदी, जिला अध्यक्ष कैलाश अग्रिहोत्री, राजू धोटे, रामदास पाटिल सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News