Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित कर किया बेटियों का सम्मान

By
On:

खबरवाणी

लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित कर किया बेटियों का सम्मान

मुलताई। नगर मे राजीव गांधी वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र मे शनिवार को मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कार्यक्रम का ब्लॉक स्तरीय आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र में महिला एव बाल विकास परियोजनाप्रभारी अधिकारी गीता मालवीय एवं पार्षद महेन्द्र जैन,नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के नारायण देशमुख,योगाचार्य डॉ रागिनी शिवहरे की उपस्थिति में सरस्वती पुजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।इस दौरान नारायण देशमुख ने बालिका शिक्षा, बालिका भ्रुण हत्या रोकने एवं सभी को कर्तव्य परायणता के साथ कार्य करने विस्तृत मार्गदर्शन दिया।प्रभारी सीडीपीओ गीता मालवीय ने लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाने के उद्देश्य एवं लाडली लक्ष्मी योजना एवं बाल विवाह रोकने विस्तृत जानकारी देते हुए बालिका शिक्षा ,सुरक्षा के अधिकार, बेटियों को सशक्त बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत कर लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र का वितरण,के साथ कुर्सी दौड प्रतियोगिता कर बेटियों को प्रोत्साहित किया साथ ही आंगनवाड़ी परिसर में एक पेड बेटी के नाम लगाया गया कार्यक्रम में समस्त पर्यवेक्षक, अभिभावक गण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम समापन गीत नन्ही नन्ही मुस्कानो में छुपा है, भविष्य हमारा लाडली बालिकाओं से , सजेगा देश हमारा आज का उत्सव यही थमता है, मुस्कान के साथकल की उडान भरेगी ये बेटियां, नये आसमान के साथ गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News