Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खेत के मकान से सिलेंडर चोरी, मंदिर में भी चोरी का प्रयास

By
Last updated:

खबरवाणी

खेत के मकान से सिलेंडर चोरी, मंदिर में भी चोरी का प्रयास

मुलताई। नगर के राजीव गांधी वार्ड में एक किसान के खेत में स्थित मकान से अज्ञात चोरो द्वारा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया, वहीं मरही माता मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया। बताया जाता है राजीव गांधी वार्ड निवासी रूपनारायण पवार के खेत में स्थित मकान में अज्ञात चोरों ने मंगलवार की देर रात खेत में स्थित मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने वहां से एक गैस सिलेंडर चुरा लिया। चोरों ने घर के अंदर रखा अन्य घरेलू सामान भी बिखेर दिया, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वे कीमती सामान की तलाश में थे।वहीं चोरों ने श्री मरही माता मंदिर को भी निशाना बनाने की कोशिश की। उन्होंने मंदिर का ताला तोड़ने का प्रयास किया,लेकिन सफल नही हो सके।
पीड़ित रूपनारायण पवार ने बताया कि मकान और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News