Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला में ‘सेफ क्लिक अभियान’ के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

By
On:

खबरवाणी

आमला में ‘सेफ क्लिक अभियान’ के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

आमला। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार और बैतूल पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, बुधवार, 24 जून को थाना आमला पुलिस द्वारा स्थानीय जनपद चौक पर ‘सेफ क्लिक अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों को सतर्क और जागरूक करना था

साइबर ठगी से बचने के दिए टिप्स

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित लोगों को सलाह दी गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए संदिग्ध लिंक को न खोलें और न ही किसी अज्ञात फाइल को डाउनलोड करें। इसके साथ ही, किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, बैंकिंग पासवर्ड या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की अपील की गई।

जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम

थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर एवं उपनिरीक्षक बलराम यादव ने नागरिकों से कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं, जिनसे सतर्क रहना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जानी चाहिए। अधिकारियों ने संदेश दिया कि “जागरूक रहें, सुरक्षित रहें” और साइबर सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं व अपने परिवार को

ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बचाएं।

​थाना आमला पुलिस ने जानकारी दी है कि यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा और नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News