Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर ठग नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

By
On:

खबरवाणी

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर ठग नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

आरोपी के विरूद्ध भोपाल एसटीएफ, सागर, बैतूल सहित कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर प्रकरण।

 नरसिंहपुर। थाना मुंगवानी अंतर्गत प्रार्थी श्री संजीव धुर्वे निवासी ग्राम उसरी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एक व्यक्ति द्वारा उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। उक्त रिपोर्ट पर थाना मुंगवानी में आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) का प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत विवेचना प्रारंभ की गई।

*विशेष टीम गठित कर शुरू की गई पतासाजी :* आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना मुंगवानी पुलिस की विशेष टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। टीम को सतत पतासाजी, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश करने के निर्देश दिए गए थे।

*सिवनी जिले में किराए के मकान से दबोचा गया शातिर ठग :* पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि आरोपी वर्तमान में ग्राम धनोरा, जिला सिवनी में किराए का मकान लेकर छिपकर रह रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम ने तत्परता से दबिश देकर आरोपी आलोक बाम्हने निवासी कुरई, जिला सिवनी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया।

*लक्जरी जीवन जीने की चाहत में बना शातिर ठग, भोले-भाले लोगों को बनाता था निशाना :* पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लक्जरी जीवन जीने की चाहत में लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये ऐंठता था। आरोपी ने प्रार्थी से स्कूलों में सर्वेयर की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 20 लाख रुपये प्राप्त किए थे।

*अन्य जिलों में भी दर्ज हैं गंभीर प्रकरण :* जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध भोपाल एसटीएफ, जिला सागर, जिला बैतूल तथा भोपाल के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी एवं चोरी से संबंधित कई प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।

*धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई संपत्ति जप्त:* अपराध विवेचना के दौरान आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि से खरीदी गई कार, प्लॉट से संबंधित दस्तावेज, मोबाइल फोन एवं लैपटॉप जप्त किए गए हैं। प्रकरण में आगे की विस्तृत विवेचना जारी है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त शातिर ठग की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी, मुंगवानी उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक अतुल राजनेगी एवं आरक्षक रामकुमार डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News