Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

महामृत्युंजय यज्ञ और शिव महापुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबा शाहपुर नगर

By
On:

खबरवाणी

महामृत्युंजय यज्ञ और शिव महापुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबा शाहपुर नगर

शाहपुर। नगर में आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बनी हुई है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं। सोमवार को कथावाचक पंडित राजुल पांडेय द्वारा रामेश्वर धाम, पिपलेश्वर महादेव एवं घृष्णेश्वर भोलेनाथ की दिव्य कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर हो उठे।
महामृत्युंजय यज्ञ की परिक्रमा के लिए श्रद्धालु सुबह से ही यज्ञ स्थल पहुंचने लगे। कई भक्तों ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और भारी संख्या में लोग कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे।
कथा आयोजन में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शाहपुर नगरवासियों द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं। भक्तों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पारंपरिक मीठे सत्तू का शरबत वितरित किया गया। इसके साथ ही जलपान और ठंडे पेय की भी व्यवस्था की गई, जिसका श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
कथा के दौरान भगवान भोलेनाथ के सुंदर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और भक्तिमय माहौल में शिव आराधना करते नजर आए। पुरुषोत्तम मास में शिव कथा श्रवण को अत्यंत पुण्यदायी बताते हुए श्रद्धालुओं ने कथा एवं यज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आरती के पश्चात नगरवासियों के सहयोग से भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News