Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

राय आमला में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में उमड़ी भीड़

By
On:

खबरवाणी

राय आमला में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में उमड़ी भीड़

मुलताई।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम राय आमला में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महात्मा सौम्या नन्द ने कहा पाश्चात्य संस्कृति से जुड़कर हम अपने संस्कार खोते जा रहे हैं,पाश्चात्य को छोड़कर हमारी भारतीय संस्कृति ऐसी संस्कृति है जिसे विदेशी ग्रहण कर रहे हैं,चाह रखो तो सिर्फ देश के प्रति अपने सभ्य संस्कृति के प्रति नव युवकों को वेशभूषा भजन भोजन हमें अपनी संस्कृति के अनुसार करना होगा सकल हिंदू समाज को संगठित और एक रहना होगा जात-पात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई-भाई सनातन था है और रहेगा सनातन धर्म कभी खत्म नहीं हो सकता आदिकाल से सनातन धर्म बना हुआ है सनातन धर्म से सारे पंथ की शाखाएं हैं हम हिंदू इसी सनातन से जुड़े हुए हैं. हिंदू सम्मेलन में ग्राम रायआमला,ताईखेड़ा,सिरसावाडी,चंदोरा,आष्टा बघोड़ा, मीरापुर बलेगांव सहित अन्य ग्राम के सकल हिंदू समाज के बच्चे बुजुर्ग व गणमान्य नागरिक सहित विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भास्कर मगरदे,राजेश पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ शोभा यात्रा के साथ हुआ।जिसमें भारतीय सेना के जवान भारत माता राम सीता हनुमान की झांकी आकर्षण रही।हिंदू सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि महात्मा सौम्यानंद जी मातृशक्ति माधुरी सांबले साहबराव गव्हाडे, जिला प्रचारक शिशुपाल जी यादव ने दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गीत से सम्मेलन की शुरुआत की। हिंदू सम्मेलन को देखते हुए ग्राम को ध्वजा पताका एवं रंगोली से सजाया गया।कार्यक्रम में देवराज लोखंडे,सुमन डांगे,कृष्णा डंडारे,गोपाल विश्वकर्मा सहित समस्त हिंदू समाज उपस्थित रहा कार्यक्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो ग्रामीणों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईया दी गई।कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती एवं समरसता भोज के साथ हुआ.

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News