Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Crowd: दिवाली और छठ के त्योहार के चलते ट्रेनें खचाखच भरी

By
On:

Crowd: दिवाली और छठ के त्योहार के चलते अपने घरों को लौटने की होड़ में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। मुंबई, पुणे, सूरत जैसे बड़े शहरों से यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों का घंटों इंतजार कर रहे हैं, और ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं। स्थिति यह है कि स्लीपर कोच में भी जनरल कोच जैसी भीड़ है, और जनरल डिब्बों में पैर रखने की भी जगह नहीं है।यात्री मजबूर होकर गेट पर लटककर, ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर, या कपड़े का झूला बनाकर लंबी दूरी तय कर रहे हैं। सोमवार को दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने हरदा से नर्मदापुरम तक झेलम एक्सप्रेस में यात्रा की। उन्होंने जनरल कोच में बैठने की कोशिश की, लेकिन गेट पर इतने यात्री लटके हुए थे कि अंदर घुसना मुश्किल हो गया। यहां तक कि टॉयलेट में भी तीन यात्री बैठे दिखाई दिए, जो शर्म के कारण कैमरे से अपना चेहरा छिपा रहे थे।पुणे से भोपाल जा रहे धर्मेंद्र हरियाले ने बताया कि रिजर्वेशन कंफर्म नहीं मिलने की वजह से उन्हें जनरल कोच में यात्रा करनी पड़ रही है और वे गेट के पास ही खड़े होकर सफर कर रहे हैं। मथुरा निवासी ऋषभ ने कहा कि दिवाली मनाने घर जा रहे हैं और कंफर्म टिकट न मिलने के कारण जनरल टिकट से सफर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीटी से सीट मांगने के बावजूद सीट उपलब्ध नहीं हो पाई। स्लीपर कोच में भी जनरल कोच जैसे हालात थे, जहां घुसने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

 source internet साभार…

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News